अल्लामा इकबाल की पुण्यतिथि से लेकर कोलंबो बम धमाके तक, जानें 21 अप्रैल का इतिहास
दुनिया के विभिन्न देशों में देशभक्ति के तराने तो हजारों हुए हैं, लेकिन अल्लामा इकबाल की कलम से निकले ‘‘सारे जहां से अच्छा...हिंदोस्तां हमारा'''' का जवाब नहीं है। यह देशप्रेम की एक ऐसी रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश राज के विरोध का प्रतीक बनी।

दुनिया के विभिन्न देशों में देशभक्ति के तराने तो हजारों हुए हैं, लेकिन अल्लामा इकबाल की कलम से निकले ‘‘सारे जहां से अच्छा...हिंदोस्तां हमारा' का जवाब नहीं है।
यह देशप्रेम की एक ऐसी रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश राज के विरोध का प्रतीक बनी। इस गीत को मुहम्मद इक़बाल ने 1905 में लिखा था और सबसे पहले सरकारी कालेज, लाहौर में पढ़कर सुनाया था।
-
1451: लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
-
1526: मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
-
1895: अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
-
1938: सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के रचियता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
-
1941: यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
-
1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने बर्लिन के बाहरी इलाके पर कब्जा किया।
-
1960: ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया।
-
1987 श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
-
1989: चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन
-
1996: भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App