आज ही के दिन दो हिस्सों में बंट गई थी कम्युनिस्ट पार्टी, जानिए इतिहास में 11 को क्या-क्या हुआ
भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है। इस दिन दो बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुईं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई और वह भी 11 अप्रैल का ही दिन था जब 1997 में केन्द्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।

यह भी पढ़ें- भारत के 5वें प्रधानमंत्री के निधन से लेकर टाइटैनिक जहाज के डूबने तक, जानें 10 अप्रैल का इतिहास
देश दुनिया की 11 अप्रैल की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं...
-
1919: अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
-
1921: रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री।
-
1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना झूला जनता के लिए खोला गया।
-
1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित। मुख्य पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा गया और विभाजित हुई दूसरी पार्टी को कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नाम दिया गया।
-
1970: अमेरिका का अपोलो 13 चंद्र अभियान पर रवाना।
-
1976: स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
-
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
-
1997: केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
-
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
-
2011: भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
-
इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय पार्किंसन डे और भारत में सेफ मदरहुड डे के तौर पर भी मनाया जाता है। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App