Birthday Special APJ Abdul Kalam: मिसाइल मैन को 40 यूनिवर्सिटियों से मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 87वीं जयंती मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति से लेकर कांग्रेस और शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर याद किया है।

देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज 87वीं जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती पर उपराष्ट्रपति से लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। पूर्व राष्ट्रपति कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।
उपराष्ट्रपति ने किया ट्वीट
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा कि डॉ अब्दुल कलाम ने बताया कि देश के विकास का मार्ग हमारी आध्यात्मिक परंपराओं, मेधावी युवाओं की अपेक्षाओं और क्षमताओं तथा विज्ञान एवम् तकनीक की अपार संभावनाओं से ही प्रशस्त होगा। पुण्य स्मृति में सादर श्रद्धांजलि।
कांग्रेस ने किया ट्वीट
वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भारतीय मिलाइल कार्यक्रम के पीछे की चाबी थे और उन्हें प्रोग्राम की भी। हम उनकी जयंति पर उनके काम को फिर से याद करते हैं और उनके संदेश जो शांति और प्रेरणादायक रहे।
सीएम शिवराज ने किया याद
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने लिखा कि भारत रत्न, मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर कोटिशः नमन। आपने जिस समर्थ, शक्तिशाली और अत्याधुनिक भारत की कल्पना की, उसे साकार करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं।
समाजवादी पार्टी ने भी किया ट्वीट
वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर कलाम को याद किया उन्होंने लिखा कि हमें ‘सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना सीखना होगा’ महान वैज्ञानिक, श्रेष्ठ शिक्षक, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शत् शत् नमन।
देश के 11वें राष्ट्रपति रहे कलाम
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक और इंजीनियर एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था। कलाम साल 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति रहे। कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुई थी।
40 यूनिवर्सिटियों से हुए सम्मानित
बता दें कि उनका ज्ञान और व्यक्तित्व कुछ ऐसा था कि उन्हें 40 यूनिवर्सिटियों से डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि हासिल की हुई हैं। भारत रत्न (1997), पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) शामिल है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि तेज दिमाग वाले कलाम बहुद ही भावुक थे। बच्चों से उन्हें बेहद लगाव था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App