कांग्रेस छोड़ अपराजिता मोहंती ने थामा भाजपा का दामन, कहा- पीएम मोदी से हूं प्रभावित
ओडिया अभिनेत्री अपराजिता मोहंती ने आज प्रेत्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अगुवाई में भाजपा में शामिल हो गई हैं।

भुवनेश्वर. ओडिय़ा अभिनेत्री अपराजिता मोहंती सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा उद्योग मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष बसंत पण्डा की उपस्थिति में अपराजिता मोहंती ने भाजपा का दामन थामा।
अपराजिता ने कहा कि मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित थी। वह बाद में बिजेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई जहां उपचुनाव होना है।
Odisha: Odiya actor Aparajita Mohanty joined BJP in the presence of Union Minister Dharmendra Pradhan in Bhubaneswar. pic.twitter.com/Q1foxLaz1l
— ANI (@ANI) February 19, 2018
केन्द्र मंत्री धमेंद्र प्रधान ने मोहंती को भाजपा की टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। गौरतलब है कि मोहंती 2014 आम चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थी और कटक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
इसे भी पढ़ें; प्रिया प्रकाश वारियर की आंखों से चांदमारी, लोकतंत्र के सिर से टला असहिष्णुता का खतरा
मोहंती के पति फिल्म स्टार उत्तम महीजद हैं। मोहंती को बाइस्कोप अवार्ड से नवाजा जा चुका है। मोहंती ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म सीता लबकुश और रामायण से की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App