लंदन में लगे पाकिस्तान विरोधी पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए मजे
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर पाकिस्तान विरोधी बैनर बिल्डिंगों पर देखने को मिले।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर पाकिस्तान विरोधी बैनर बिल्डिंगों पर देखने को मिले। जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान को मानवता के खिलाफ हो रहे अपराधों पर जवाब देना चाहिए। एक दूसरी बिल्डिंग पर लगे बैनर में लिखा गया है बलूचिस्तान में लोगों को गायब करने के लिए पाकिस्तान से सवाल करना चाहिए।
Anti-Pakistan banners reading 'Pakistan must answer for crimes against humanity' & 'must question Pakistan for enforced disappearances in Balochistan' seen in London. #UnitedKingdom pic.twitter.com/IlkTqIe1NG
— ANI (@ANI) April 17, 2018
इस घटना के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स अब पाकिस्तान पर निशाना साध रहे हैं। ट्विटर हैंडल @SenthamilArasuG ने लिखा, 'फिर भी पाकिस्तानी कश्मीर में मानव अधिकार उल्लंघन पर बोलते हैं। विश्व को बलूचिस्तान में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ उठाना चाहिए।'Yet Pakistani speak on human right violations in Kashmir.
— Senthamil Arasu Adv. (@SenthamilArasuG) April 17, 2018
World should raise against the atrocities of Pakistan in Balochistan.
एक अन्य ट्वीटर हैंडल @janastranews ने लिखा, आंटी पाकिस्तानी बैनर लंदन में देखे गए। पाकिस्तान को 'मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जवाब देना चाहिए' और 'बलूचिस्तान में लोगो को गायब करने के लिए पाकिस्तान से सवाल करना चाहिए' के बैनर लंदन में देखा गए।
आंटी पाकिस्तानी बैनर लंदन में देखे गए। पाकिस्तान को 'मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जवाब देना चाहिए' और 'बलूचिस्तान में लोगो को गायब करने के लिए पाकिस्तान से सवाल करना चाहिए' के बैनर लंदन में देखा गए।#UnitedKingdom @un @UNHumanRights#FreeBalochistan pic.twitter.com/0mP3gFx6ME
— Jan Astra(जन अस्त्र) (@janastranews) April 17, 2018
बता दें कि इससे पहले आजाद बलूचिस्तान के लिए अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं ने लंदन की बसों पर विज्ञापन अभियान का अभियान चलाया था। उद्देश्य इस अशांत प्रांत में पाकिस्तान सरकार द्वारा मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
‘वर्ल्ड बलूच आर्गेनाइजेशन’ ने लंदन की सौ से अधिक बसों पर 'आजाद बलूचिस्तान', ‘बलूच लोगों को बचाओ’ और ‘जबरन लोगों को लापता करना रोको’- जैसे नारे वाले विज्ञापन लगाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान भड़क उठा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App