बोले अन्ना हजारे, अरविंद ने तोड़ दिया मेरा विश्वास
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने टीवी पर जो कुछ देखा, उसे देखकर बेहद दुखी हूं।

दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने सीएम अरविंद केजरीवल पर 2 करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी दुख जताया है। अन्ना ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप सही हैं, तो उन्होंने आंदोलन को चकनाचूर कर दिया है।
Dukh hota hai, poora desh aasha se dekh raha hai humari taraf aur hum logon par aisa aarop hona kahan tak sach hai: Anna Hazare pic.twitter.com/cc4yDB2yJG
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
आगे कहा कि जांच में सच सामने आ ही जाएगा। अन्ना ने कहा कि मैंने टीवी पर जो कुछ देखा, उसे देखकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और केजरीवाल भी भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई में शामिल हुए थे।
Kejriwal became CM due to fight against corruption in Delhi, and the news of allegations on him today is saddening: Anna Hazare pic.twitter.com/JmuNtL5AMt
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
अन्ना ने कहा कि हमारी की अगुवाई में ही 2011 में दिल्ली में एंटी करप्शन आंदोलन चलाया गया था, जिसमें केंद्र से जन लोकपाल विधेयक लाने की मांग की गई थी। हजारे ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए आंदोलन के चलते ही मुख्यमंत्री बने।
लेकिन सुबह मीडिया के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि उन्होंने दो दिन पहले केजरीवाल को सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपए नकद लेते हुए देखा था।
मिश्रा ने मीडिया के सामने बताया कि मैंने देखा कि सत्येंद्र जैन ने 2 करोड़ कैश केजरीवाल जी को दिए थे। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने भी केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधने लगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App