Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भूख हड़ताल से पहले राजघाट पहुंचे अन्ना हजारे, महात्मा गांधी की समाधि पर किए पुष्प अर्पित

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज रामलीला मैदान में आज से भूख हड़ताल शुरु करेंगे। भूख हड़ताल शुरु करने से पहले अन्ना हजारे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भूख हड़ताल से पहले राजघाट पहुंचे अन्ना हजारे, महात्मा गांधी की समाधि पर किए पुष्प अर्पित
X

भूख हड़ताल पर बैठने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्म अर्पित किए। अन्ना हजारे इस भूख हड़ताल में लोकपाल बिल और किसानों के मुद्दों को उठाएंगे।

अन्ना हजारे आज रामलीला मैदान में आज से भूख हड़ताल शुरु करेंगे।अन्ना हजारे ने भूख हड़ताल पर बैठने से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप प्रदर्शनकारियों की ट्रेन दिल्ली आने से रोक सकते हैं, आप किसी को हिंसा के लिए भड़का सकते हैं।

अन्ना हजारे ने कहा कि पुलिस बल आपने मेरे संरक्षण के लिए दिया है। मैंने कई बार पत्र लिखा कि मुझे पुलिस संरक्षण की आवश्यकता नहीं है। आपका संरक्षणमुझे नहीं बचायेगा। सरकार धूर्त रवैया अपना रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे केंद्र के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस बार भी वह ऐतिहासिक राम लीला मैदान से ही केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे।
वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल के गठन की मांग को लेकर वह इसी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस बार वह नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story