आंध्र प्रदेश: विधानसभा में सीएम ने दी महिला दिवस की बधाई, स्पेशल स्टेट की फिर दोहराई मांग
आध्र प्रदेश को विशेष राज्य का अधिकार को लेकर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने विरोध जाहिर किया और केंद्र सरकार के पर निशाना भी साधा है।

आध्र प्रदेश को विशेष राज्य का अधिकार को लेकर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने विरोध जाहिर किया और केंद्र सरकार के पर निशाना भी साधा है। वहीं विधानसभा में चंद्र बाबू नायडू ने महिलाओं के सम्मान में कुछ शब्द कहे।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हमारे मंत्री कैबिनेट में और बीजेपी के मंत्री हमारी कैंबिनेट में है। हालांकि, इस मंत्रियों ने हमारे राज्य में अच्छा काम किया है। उन्होंने अपने विभागों में काफी सुधार किए है। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।
Our ministers in central cabinet and BJP ministers in our cabinet have resigned. However, these ministers worked good in the state. They brought considerable reforms in their departments. I thank them for their services: #AndhraPradesh CM N Chandrababu Naidu in state assembly pic.twitter.com/hcNhREHcnD
— ANI (@ANI) March 8, 2018
ये भी पढ़े: नोएडा: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 18 आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
उन्होंने आगे कहा है कि कल जो अरुण जेटली ने कहा वह अच्छा नहीं था। आपके हाथ में पूर्वोत्तर के राज्य है मगर आंध्र प्रदेश के नहीं। आप उन्हें औद्योगिक प्रोत्साहन दे रहे हैं, मगर आंध्र प्रदेश को क्यो नहीं। यह भेदभाव क्यों।
What Arun Jaitley spoke yesterday is not good. You are holding hand of the North Eastern states but not Andhra Pradesh's. You are giving industrial incentives to them, not to Andhra Pradesh. Why this discrimination?: #AndhraPradesh CM N Chandrababu Naidu in state assembly pic.twitter.com/1RtJsx7sRt
— ANI (@ANI) March 8, 2018
चंद्र बाबू नायडू ने महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान में उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा है कि मैं स्पीकर को बधाई देता हूं कि उन्होंने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय महिला संसद को बनाया। इस समिट को अंतराष्ट्रीय वाहवाही भी मिली है।
ये भी पढ़े: 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ नेफ्यू रियो लेेंगे सीएम पद की शपथ, राजनाथ और अमित शाह होंगे मौजूद
उन्होंने आगे कहा है कि हम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक तंत्र लाएंगे। हम फैसला लिया है कि हम सैनिटरी पैड को आधी कीमत पर देंगे और जल्द ही यह कार्यान्वयन में लाया जाएगा।
बता दें कि आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना चाहते है मगर बीजेपी आंध्र को विशेष अधिकार देने के खिलाफ है। चंद्र बाबू नायडू ने अपने दो मंत्रियों को कैबिनेट से अलग करने का फैसला किया और साथ में साफ भी कर दिया कि वह बीजेपी के एवांयस में रहेंगे।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब अरुन जेटली ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया और विशेष पैकेज दे सकते है जिसमें विश्ष राज्य जितना पैसा होगा। चंद्र बाबू नायडू ने इसका विरोध किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App