गोदावरी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, बचाए गए 30 यात्री, 10 अब भी लापता
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गौतमी नदी में शनिवार दोपहर एक नाव के डूब जाने के बाद 40 व्यक्ति डूब गए, जिसमें से 30 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि 10 लोग अब भी लापता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 July 2018 12:12 AM GMT Last Updated On: 15 July 2018 12:12 AM GMT
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में गौतमी नदी में शनिवार दोपहर एक नाव के डूब जाने के बाद 40 व्यक्ति डूब गए, जिसमें से 30 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि 10 लोग अब भी लापता है।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पुष्टि कर कहा कि 30 लोगों को बचा लिया गया है और अन्य 10 लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाव में कुल 40 लोग सवार थे। उनमें से ज्यादातर छात्र थे।
Andhra Pradesh: A boat with more than 40 people in it has capsized in East Godavari after ramming into a bridge's pillar, 10 people have been reported missing. Search operation is underway. pic.twitter.com/gNMkzSR20Q
— ANI (@ANI) July 14, 2018
बताया जा रहा है कि नाव एक निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकरा कर डूब गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
अधिकारियों के अनुसार गौतमी नदी में बचाव एवं राहत अभियान जारी है। गौतमी नदी गोदावरी नदी की सहायक नदी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story