टीपू सुल्तान जयंती: सिद्धारमैया ने भेजा निमंत्रण, BJP ने बताया हिन्दू विरोधी
भाजपा नेता ने कहा कि टीपू हिन्दू विरोधी था। इसलिए उसकी जयंती नहीं मनाई जानी चाहिए।

कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाए जाने को लेकर एक नया विवाद पैदा हो गया है। भाजपा और आरएसएस ने इस आयोजन पर अपना विरोध जताया है।
इसीबीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि टीपू जयंती के लिए हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार के लोगों को निमंत्रण भेजेंगे।
It is being made into a political issue. There were 4 wars against British & Tipu fought them all: Karnataka CM on Tipu Jayanti celebration pic.twitter.com/omBFJJcUSz
— ANI (@ANI) October 21, 2017
हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि लोगों का इस आयोजन में शामिल होना ना होना उनकी मर्जी पर निर्भर करता है।
Tipu was anti-Kannada & anti-Hindu, all the Kannadigas are opposing it (Tipu Jayanti celebration): BJP MP Shobha Karandlaje #Karnataka pic.twitter.com/ZdOcZj5Vau
— ANI (@ANI) October 21, 2017
इस विवाद पर कर्नाटक से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि टीपू सुल्तान कन्नड़ विरोधी था। शोभा ने आगे कहा कि टीपू हिन्दू विरोधी था इसलिये उसकी जयंती नहीं मनाई जानी चाहिए।
टीपू सुल्तान की जयंती पर भेजे गए निमंत्रण पर स्कील डेवलपमेंट मिनिस्टर अनंतकुमार हेगड़े ने कहा कि इस आयोजन में उनका नाम शामिल ना किया जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App