बीजेपी नेता के बड़े बोल, कहा- धर्म निरपेक्ष लोगों की नहीं होती अपनी कोई पहचान
नफरत भरे भाषणों के चलते 49 वर्षीय हेगड़े पर कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Dec 2017 10:49 AM GMT Last Updated On: 26 Dec 2017 10:49 AM GMT
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का एक विवादित बयान सामने आया है। हेगड़े ने धर्म निरपेक्ष लोगों के बारे में कहा कि उनकी खुद की कोई पहचान नहीं होती। उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्ष लोगों को अपनी जड़ों का पता नहीं होता।
हेगड़े ने कहा कि अगर आप कहेंगे कि मैं मुस्लिम हूं या मैं ईसाई हूं तो मुझे खुशी होगी कि मेरा नाता किसी धर्म या फिर जाति से है। ये धर्म निरपेक्ष लोग कौन होते हैं। इनकी खुद की कोई जड़े नहीं होती हैं।
Seculars don't know what their blood is.Yes constitution has given that right to say " we are secular and we will say it " Yes I know but Constitution has been amended many times, we will also amend it, we have come to power for that: Ananth Kumar Hegde,Union Minister (24.12.17) pic.twitter.com/OWmEA9ZJ6A
— ANI (@ANI) December 26, 2017
हेगड़े ने कहा कि धर्म निरपेक्ष लोगों को ये नहीं पता होता कि उनका खून क्या है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें ये हक दिया है कि हम ये कह सकें कि हम धर्म निरपेक्ष हैं और हम ये कहेंगे। लेकिन संविधान में कई बार बदलाव किया जा चुका है और हम भी बदलाव करेंगे। हम सत्ता में यही करने आए हैं।
गौरतलब है कि नफरत भरे भाषणों के चलते 49 वर्षीय हेगड़े पर कई मामले दर्ज हो चुके हैं। हेगड़े ने अपने एक भाषण में उन्होंने कथित तौक पर इस्लाम की तुलना आतंकवाद से की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story