पूर्वी ताइवान में 6.4 की तीव्रता का भूकंप का झटका, कई इमारतें धराशायी
पूर्वी ताइवान में आज रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने बताया कि भूकंप का यह झटका हाल के दिनों में क्षेत्र में आने वाला नवीनतम झटका है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Feb 2018 7:32 AM GMT
पूर्वी ताइवान में आज रात 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भशास्त्रियों ने बताया कि भूकंप का यह झटका हाल के दिनों में क्षेत्र में आने वाला नवीनतम झटका है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर कायराना हरकत, नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया। इसका केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से करीब 21 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा में था। ताइवान के मौसम ब्यूरो ने भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी है।
ताइवान कैबिनेट ने राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप की वजह से ताइवान के पूर्वी तट स्थित एक होटल 6.4 की तीव्रता के भूकंप की वजह से धराशायी हो गया।
Quake hits Taiwan: 30 trapped in collapsed hotel
— ANI Digital (@ani_digital) February 6, 2018
Read @ANI story | https://t.co/D0lfmz03QP pic.twitter.com/meYNK1GqXJ
ताइवान कैबिनेट ने कहा कि एक अन्य होटल क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई इमारतें गिर गई हैं। धराशायी होटल में करीब 30 व्यक्ति फंसे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story