Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शाह का कर्नाटक में ''अब की बार BJP सरकार'' का नारा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 150 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

शाह का कर्नाटक में अब की बार BJP सरकार का नारा
X

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अपने कर्नाटक दौरे के पहले दिन चुनावी बिगुल फूंकते हुए नारा दिया, ‘अब की बार, भाजपा सरकार।' साथ ही उन्होंने पार्टी के एकजुट रहने का दावा किया।

गुटों में बंटी राज्य भाजपा इकाई में जोश भरने के इरादे से शाह तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे और कहा कि राज्य भाजपा के प्रमुख बीएस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबकि, गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘दोस्तों, हमारी पार्टी एकजुट है और आगामी दिनों में येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में चुनावी लड़ाई में उतरने के लिए तैयार है, देखते रहिए हम राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।'

कर्नाटक में इस वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए पार्टी ने 150 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़ें:- नीतीश ने शरद को दिया बड़ा झटका, जल्द दो धड़ों में टूट सकती है JDU

शाह विभिन्न स्तरों पर पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे और एकजुट रहने के लिए वरिष्ठ नेताओं को भी नसीहत दे सकते हैं क्योंकि वरीय नेताओं के बीच हाल तक खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप से पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

पार्टी का एक धड़ा येदियुरप्पा के कथित ‘मनमाने रवैये' को लेकर उनकी आलोचना करता रहा है। एक अन्य वरिष्ठ नेता केएस. ईश्वरैया इस मुद्दे को खुलेआम उछालते रहे हैं जिसके बाद दोनों को अपने मतभेदों का खुलेआम इजहार करने से मना किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story