CPM पर गरजे अमित शाह, कहा- जमीन के अंदर से खोद निकालेंगे भ्रष्टाचारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी बिगूल फूंकते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ''सीपीएम'' की सरकार के खिलाफ हमला बोला।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा के अगरतला में चुनावी बिगूल फूंकते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 'सीपीएम' की सरकार के खिलाफ हमला बोला।
अमित शाह ने कहा, राज्य में सीपीएम सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। मार्च में राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। अगर भ्रष्टाचारी जमीन के अंदर भी छिपे होंगे तब भी भाजपा उन्हें जमीन से खोद कर बाहर निकालेगी।
The countdown has begun. BJP will form the govt here in March. Even if the corrupt goes underground, BJP will dig the earth and bring them out: BJP President Amit Shah in Agartala, Tripura pic.twitter.com/I8NT6VrWD4
— ANI (@ANI) January 7, 2018
राज्य के सीएम माणिक सरकार को सीधे निशाने बनाते हुए उन्होंने कहा राज्य में पिछले 25 सालों के दौरान कुछ नहीं किया गया। राज्य में 7 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं जबकि राज्य की कुल आबादी 37 लाख ही है।
More than 7 Lakh people, out of the 37 Lakh population of Tripura, are registered under unemployment list. The health facilities here are inadequate. This is what was done here in 25 years: BJP President Amit Shah in Agartala pic.twitter.com/jVEeHAGX9H
— ANI (@ANI) January 7, 2018
स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर है। इसके अलावा अमित शाह ने कहा, 'मैं माणिक सरकार को बताना चाहता हूं कि भाजपा हिंसा के सामने घुटने नहीं टेकेगी। आप जितनी भी हिंसा की मिट्टी फैलाएंगे, उतना ही बेहतर कमल खिलेगा।
I would like to tell the Manik govt that BJP will not cower down by violence. The more you spread the mud of violence, the better will the Lotus blossom: BJP President Amit Shah in Agartala pic.twitter.com/W03TpyBInC
— ANI (@ANI) January 7, 2018
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल मार्च महीने में खत्म हो रहा है। गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने 'मिशन पूर्वोत्तर' को लेकर काम करना शुरू कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App