- जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान जैश का आतंकी ढेर
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ कम, लोधी रोड में 217 रिकॉर्ड हुआ AQI
- भारत ने अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
- Breaking: गोवा में MiG-29K फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
- महाराष्ट्र: राफेल पर राहुल गांधी से माफी मांगने को लेकर मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन
- Ayodhya Verdict Live: 15 दिनों के अंदर होगी सुन्नी बोर्ड की बैठक, रामलला के मुख्य पुजारी के घर की सुरक्षा बढ़ी
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI
- भीमा कोरेगांव विवाद: पुणे कोर्ट से सभी आरोपियों को दिया बड़ा झटका, जमानत याचिका की खारिज
- महाराष्ट्र: मातोश्री के बाहर शिवसेना नेता ने लगाए पोस्टर, लिखा- 'मेरा विधायक, मेरा मुख्यमंत्री'
- Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, AQI में आई थोड़ी सी गिरावट
अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में सीएम वीरभद्र सिंह पर किए तीखे हमले, राहुल पर भी साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। डलहौजी के बनीखेत पहुंचे अमित शाह ने जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जमकर निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि वीरभद्र और उनका परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के मदरसों में NCRT पाठ्यक्रम से होगी पढ़ाई
पांच साल में कांग्रेस ने हिमाचल को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में नंबर-1 बना कर पूरे देश मे देवभूमि को शर्मसार करने का काम किया है । pic.twitter.com/EE8u3PnN8q
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2017
शाह ने आगे कहा कि देवभूमि हिमाचल को कांग्रेस सरकार ने अपने भ्रष्टाचार से पूरे देश में शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम वीरभद्र भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। आज देश में जब कभी भ्रष्टाचार पर चर्चा होती है तो वीरभद्र का नाम सबसे ऊपर होता है।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने उठाया सवाल- राष्ट्रगान के लिए 52 सेकंड भी नहीं खड़े हो सकते लोग?
हिमाचल में एक ऐसी सरकार है जिसने सिर्फ और सिर्फ भूमि पूजन किये उनके लोकार्पण का दिन ही नहीं आया, प्रदेश में माफियाओं की सरकार चल रही है । pic.twitter.com/qoKjnXp7CP
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2017
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को भ्रष्टाचार और अपराध में नंबर वन बनाकर रख दिया है। सही मायनों में हिमाचल में माफियाओं की ही सरकार चल रही है।
यह भी पढ़ें: आतंकवाद के संपूर्ण खात्मे की दिशा में काम कर रही है मोदी सरकार : राजनाथ सिंह
वोटबैंक की राजनीति के लिए कश्मीर की आजादी के नारे लगाने वालों का समर्थन करके कांग्रेस ने देश के लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान किया है। pic.twitter.com/PdumfMgmrM
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2017
इस मौके पर अमित शान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाले युवराज आज भाजपा से सवाल कर रहे हैं कि पिछले 3 वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार क्या काम किया है।
यह भी पढ़ें: केरल 'लव जेहाद' केस: SC ने दिया अगली सुनवाई में हादिया को पेश करने का निर्देश
अमित शाह ने कहा कि तीन साल में मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। इस बात को भाजपा के विरोधी भी स्वीकार करते हैं। यही वजह है कि हिमाचल की जनता अब माफियाराज और भ्रष्टाचारी कांग्रेस की बजाए देवभूमि को एक मॉडल स्टेट बनाने वाली भाजपा को वोट करने वाली है।
हिमाचल की जनता तय कर चुकी है कि उसे माफियाराज और भ्रष्टाचार वाली कांग्रेस नही बल्कि देवभूमि को एक मॉडल स्टेट बनाने वाली भाजपा सरकार चाहिए। pic.twitter.com/o0JweE2sMg
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2017
शाह ने कहा कि वोटबैंक की सियासत के लिए कश्मीर की आजादी के नारे लगाने वालों का समर्थन करके कांग्रेस ने देश के लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान किया है। अब जनता कांग्रेस को और बर्दाश्त नहीं करेगी।