तमिलनाडु के हर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रामनाथपुरम ने कहा कि द्रमुक (डीएमके) और कांग्रेस भ्रष्टाचार में बराबर हैं और भाजपा और एनडीए शासन में बराबर हैं। शाह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के हर क्षेत्र का विकास चाहते हैं।

BJP chief Amit Shah in Ramanathapuram: DMK & Congress are equal to corruption, BJP & NDA are equal to governance. #TamilNadu pic.twitter.com/szW4hMrIjD
— ANI (@ANI) February 22, 2019
शाह ने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस ने बारह लाख करोड़ का घोटाला किया जो तमिलनाडु का विकास नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ 5 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं, हम एआईडीएमके के साथ गठबंधन में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है, हम आगामी चुनावों में तमिलनाडु में 35 से अधिक सीटें जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के दो बहादुरों ने जम्मू-कश्मीर में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मैं जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार हमारे सैनिकों की हत्या का बदला लेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App