कर्नाटक चुनाव: बोले अमित शाह, कांग्रेस हार को जीत में बदलने के लिए कर रही है फर्जी मतदाता तैयार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को जीत में बदलने के लिए फर्जी मतदाता तैयार कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपनी आसन्न हार को जीत में बदलने के लिए फर्जी मतदाता तैयार कर रही है।
उन्होंने राज्य में कथित रूप से हजारों जाली मतदाता पहचान पत्र बरामद होने को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए यह आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- मथुरा और असम में तूफान-बारिश का कहर, तीन की मौत 11 घायल
शाह ने कई ट्वीट करके कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी को खुद पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि उसकी हर चीज फर्जी है-गरीबों के लिए आंसू, विकास के दावे और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सब फर्जी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए ‘अनैतिक और लोकतंत्र विरोधी' तरीके अपनाए हैं।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App