युवा स्वाभिमान समावेश रैलीः ममता पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर फेंक देना चाहिए
भाजपा की कोलकाता में युवा स्वाभिमान समावेश रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी को NRC विवाद में जमकर निशाना साधा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Aug 2018 2:56 PM GMT Last Updated On: 11 Aug 2018 2:56 PM GMT
भाजपा की कोलकाता में युवा स्वाभिमान समावेश रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी को NRC विवाद में जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने एनआरसी विवाद के लिए ममता बनर्जी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह एनआरसी बंगलादेशी घुसपैठिए को बाहर फेंकने की प्रकिया है।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री पर लगा बलात्कार का आरोप, राजेन गोहेन ने इसे बताया चुनावी साजिश
उन्होंने जनता से सीधे सवाल करने के लहजे में पूछा क्या इन बंगलादेशी घुसपैठिए को बाहर नहीं फेंक देना चाहिए। उन्होंने बंगाल के विकास के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
रैली में उमड़ी भीड़ पर शाह ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि जनता ममता बनर्जी का शासन खत्म करने जा रही। लोकल चैनल के सिग्लन डाउन करने पर उन्होंने कहा कि जनता रैली का प्रसारण न देख सके इसलिए यह खेल किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात की परिचायक है कि बंगाल के अंदर भी परिवर्तन होने वाला है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे पार्टी के संस्थापक बंगाल से ही थे तो भाजपा कैसे बंगाल विरोधी हो सकती है।
ममता ने बंगाल को बंग्लादेश बना दिया है। एनआरसी विवाद पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन्होंने उंगली उठायी। आपको बता दें कि बीती रात इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने वाली एक बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story