बसपा ने रोका यूपी का विकास, सपा के राज में जंगलराज कायम: अमित शाह
शाह ने कहा राहुल गांधी पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर राजनीति कर रहे हैं।
X
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारनपुर में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान अमित शाह ने यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसपी और बीएसपी उत्तर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधार सकतीं। सिर्फ बीजेपी ही यूपी को गुंडागर्दी और घोटाले से छुटकारा दिला सकती है।
BJP President Amit Shah speaking at BJP's 'Parivartan yatra' in Saharanpur
— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2016
(Uttar Pradesh) pic.twitter.com/nQRakUjGbi
यूपी चुनाव पर बोले शाह
शनिवार को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी ने जीत दिलाई, अब यहीं से परिवर्तन यात्रा के जरिए दो तिहाई बहुमत का माहौल तैयार हो जाएगा। सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार की नींव डाली जा रही है, वह भी पूर्ण बहुमत से। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यूपी का विकास रोका। बीजेपी शासित राज्यों में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी में जंगलराज कायम है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
यूपी के सहारनपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद अमित शाह ने सीधे सीधे कह दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक बीजेपी ने की है। अमित शाह ने पूछा कि राहुल के परिवार ने क्या किया? इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने के लिए पूर्व सैनिक की खुदकुशी पर राजनीति कर रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story