अमित शाह होंगे देश के अगले रक्षा मंत्री!
अमित शाह और स्मृति ईरानी का गुजरात से राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भारत के अगले रक्षा मंत्री हो सकते है। मनोहर पर्रीकर के इस्तीफा देने के बाद से ही ये अहम पद खाली पड़ा है।
भारत-चीन सीमा पर पिछले कई दिनों से विवाद जारी है। इसी बीच सरकार के पास एक पूर्णकालीन रक्षा मंत्री नहीं होने को लेकर विपक्ष भी सरकार की आलोचना कर चुका है।
आपको बता दें कि रक्षा मंत्रालय देश के कुछ अहम मंत्रालयों में से एक है और सरकार चाहती है कि ये पद किसी बड़े नेता को मिलना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 15 महीने पहले से बन रही थी सर्जिकल स्ट्राइक की योजना: पर्रिकर
इसी बीच कयास लगाए जा रहे है कि बहुत जल्द अमित शाह को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है।
इसीलिए अमित शाह को गुजरात से संसद के उपरी सदन में भेजा जा रहा है। स्मृति ईरानी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है।
जानकारों के मुताबिक गुजरात से स्मृति ईरानी और अमित शाह की राज्यसभा चुनाव में जीत तय मानी जा रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App