कर्नाटक: अमित शाह के सामने भाजपा का उड़ा मजाक, ट्रांसलेटर ने कहा- मोदी देश बर्बाद कर देंगे
कर्नाटक चुनाव में भाजपा कांग्रेस के लिंगायत मास्टरस्टोक से पहले ही बैकफुट पर नजर आ रही थी लेकिन अब उससे भी बड़ी मुसीबत उसके गले पड़ गई है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए कुछ भी सही होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला हिन्दी से कन्नड़ भाषा के ट्रांसलेटर नेता का है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 March 2018 6:36 PM GMT Last Updated On: 29 March 2018 6:36 PM GMT
कर्नाटक चुनाव में भाजपा कांग्रेस के लिंगायत मास्टरस्टोक से पहले ही बैकफुट पर नजर आ रही थी लेकिन अब उससे भी बड़ी मुसीबत उसके गले पड़ गई है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए कुछ भी सही होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला हिन्दी से कन्नड़ भाषा के ट्रांसलेटर नेता का है।
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों जोर शोर से कर्नाटक में रैलियां कर रहे है। अमित शाह अपनी एक रैली के लिए कर्नाटक के दवानागिरी पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार पर कई हमले किये और कहा कि वे कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते।
उन्होंने मोदी सरकार के कसीदे पड़ते हुए तमाम वादे भी किये और कहा कि इस चुनाव में आप येदुरप्पा को वोट दीजिये और देखिए कि हम कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाकर दिखाएंगे।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान की जमकर हंसी उस समय उड़ी जब धारवाड़ से बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी ने उनके इस भाषण को कन्नड़ भाषा में गलत ट्रांसलेट कर दिया।
प्रह्लाद जोशी ने भाषण को कन्नड़ भाषा में ट्रांसलेट करते हुए कहा 'पीएम मोदी गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे इसलिए आप उन्हें वोट दीजिये।'
BJP campaigns for Cong again! Amit Shah's Kannada translator says Modi won't help poor https://t.co/RElTFRkQ9c
— Shivam Vij (@DilliDurAst) March 29, 2018
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी नेताओं को दक्षिण भारत के चुनाव प्रचार में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा को कई बार दक्षिण भारत में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बीते फरवरी की बात करें तो पीएम मोदी बेंगलुरु में एक सभा के आयोजन में गए थे जहां रैली में आए अधिकतर लोगों को उनका हिंदी में दिया गया भाषण समझ ही नहीं आया था।
वहीं, लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए ट्रांसलेशन का काम कर चुके एक कन्नड़ ट्रांसलेटर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि भाजपा अपने दक्षिण भारत के नेताओं से भाषण के लिए ट्रांसलेशन सहायता ले रही है जिससे लोग उनकी बातें समझ सकें। उन्होंने बताया कि ऐसा कई बार हो जाता है कि कई बार सही बातें भी मजाक बन जाती है।
अमित शाह के चित्रदुर्ग भाषण की बारे करें तो उन्होंने अपने आधे भाषण के दौरान ट्रांसलेटर की सहायता ली थी और फिर आधा भाषणहिंदी में ही दिया। बता दें कि जब उन्होंने हिंदी में दिए अपने भाषण में कन्नड़ के लोगों से पूछा कि क्या आप येदुरप्पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो यह बात लोगों को समझ नहीं आई और उन्होंने इसका जवाब न में दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story