केरल: अमित शाह की यात्रा से पहले BJP कार्यकर्ताओं पर हमला
इस घटना के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

केरल में भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं पर कासरगोड जिले के नीलेश्वरम में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने कल रात हमला किया। अमित शाह कल से केरल में ‘जन रक्षा यात्रा' शुरू करेंगे, इससे एक रात पहले ही यह हमला हुआ।
पुलिस ने बताया कि भाजपा के तीन घायल कार्यकर्ताओं का इलाज नीलेश्वरम के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना के संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
भाजपा के कासरगोड जिला सचिव श्रीकांत ने आरोप लगाया कि करीब 20 माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीलेश्वरम बाजार में बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया।
सचिव ने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को माकपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और इस तरह के हमलों में अंजाम दे रहे हैं। श्रीकांत ने बताया कि करीब 15,000 भाजपा कार्यकर्ताओं के इस मार्च में हिस्सा लेने की संभावना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App