नोट बंद होने से ईमानदार लोग खुश, माया-मुलायम-कोंग्रेस दुखी: अमित शाह
शाह ने कहा कि इस फैसले की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
X
haribhoomi.comCreated On: 11 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को 500 और 1000 के नोटों को बंद किए जाने और कालेधन के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि काले धन पर रोक लगाने लिए यह बड़ा फैसला है। सरकार के इस फैसले से ईमानदारी से टैक्स देने वाले लोग खुश हैं। आम लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग नोटबंदी के साथ हैं। लेकिन कालाधन रखने वालों को सरकार के इस कदम से धक्का लगा है।
WATCH: BJP Chief Amit Shah speaks on people facing problems at ATM machines #DeMonetisation pic.twitter.com/hlKtoZTxHJ
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया
एनबीटी की खबर के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए पीएम मोदी ने जो मुहिम शुरु की थी, उसके साथ देश के लोग जुड़ें और स्वागत करें।' उन्होंने कहा कि दो दिन से अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है। अमित शाह ने मायावती, मुलायम सिंह यादव, केजरीवाल और राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि इस फैसले से क्या दिक्कत है। देश की जनता को इन चारों से सवाल पूछना चाहिए।
सरकार के फैसले के खिलाफKaale dhan pe rok lagane ke liye bada faisla liya gaya hai: Amit Shah #DeMonetisation pic.twitter.com/GIOpmrEkKk
— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
शाह के मुताबिक, दो हजार के नोटों की अलग साइज की वजह से एटीएम मशीनों में उन्हें रखने में तकनीकी दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा, 100 के नोटों के ज्यादा निकासी की वजह से भी एटीएम जल्दी खाली हो रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि सरकार के फैसले से देश के अर्थतंत्र को रफ्तार मिलेगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story