''राहुल गांधी का बेटा होगा तो वो भी कांग्रेस का अध्यक्ष होगा'': अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

X
नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने बयान पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि इस देश को भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त बना रही है और देश को कांग्रेस मुक्त भी बनाना होगा। इतना ही नहीं राहुल गांधी के होने वाले बच्चे पर अमित शाह ने एक टिप्पणी कर दी है, इससे घमासान मच गया। शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जी के अगर घर पर शादी हो जाए और अच्छे दिन आए, तो कांग्रेस का भावी अध्यक्ष तो तय ही हो गया। और इसे परिवारवाद कहते हैं।
Rahul ji ke agr ghr pe shaadi hojaaye aur achhe din aaye, toh Cong ka bhaavi adhyaksh toh tay hi ho gaya, isey parivarvaad kehte h:Amit Shah pic.twitter.com/OTxa9ur9HT
— ANI UP (@ANINewsUP) January 28, 2017
इतना ही नहीं अमित शाह ने इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी पर निशाना साध चुके हैं। अमित शाह ने चंडीगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा, ' क्या किया कांग्रेस की सरकार ने 10 सालों में। एक के बाद एक घपला किया। कांग्रेस की सरकार ने अपने कार्यकाल में 22 लाख करोड़ का घपला किया।
.... jo abhipray aayega, UP sarkar party banker triple talaq ke mamle mei apni soch SC ke saamne rakhegi: Amit Shah #UPpolls pic.twitter.com/5gRy3Tkt6g
— ANI UP (@ANINewsUP) January 28, 2017
कहा कि जो अभिप्राय आएगा, यूपी सरकार पार्टी ट्रिपल तलाक के मामले में अपनी सोच सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेगी। हम यूपी के मुस्लिम महिलाओं की इच्छा पूछेंगे और इच्छा जानने के बाद मुस्लिम महिलाओं को भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। बीजेपी की बनने वाली सरकार संवैधानिक तरीकों से जल्द से जल्द राम मंदिर बने इसके लिए प्रयत्नशील रहेगी।
गौरतलब है कि लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यह घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने इसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया है। अमित शाह ने कहा- "बीजेपी ने अपना घोषणापत्र यूपी के 10 करोड़ लोगों से बात करके बनाया है। ये सब यूपी के मन की बात के तहत किया गया है। जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story