अमेरिका ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भारत को बताया आतंकवाद से पीड़ित और महिलाओं के लिए असुरक्षित
अमेरिका में दिए गए लेवल के आधार पर ही दूसरे देशों को सुरक्षा के आधार पर मापा जाता है और इसी आधार पर एयरपोर्ट पर भी चेकिंग, वीजा आदि चीजों का ध्यान रखा जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Jan 2018 10:37 AM GMT Last Updated On: 11 Jan 2018 10:37 AM GMT
10 जनवरी को अमेरिका ने अपने देशवासियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारत को लेवल 2 और पाकिस्तान को लेवल 3 पर रखा गया है। एडवाइजरी के तहत अमेरिका ने भारत को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया है।
इसके साथ ही पाकिस्तान को अपने नागरिकों के लिए असुरक्षित बताया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में दिए गए लेवल के आधार पर ही दूसरे देशों को सुरक्षा के आधार पर मापा जाता है और इसी आधार पर एयरपोर्ट पर भी चेकिंग, वीजा आदि चीजों का ध्यान रखा जाता है।
USA issues new travel advisory for its citizens, India at level 2 (exercise increased caution) pic.twitter.com/7rBVArg8X9
— ANI (@ANI) January 11, 2018
इस एडवाइजरी में लिखा है कि जम्मू कश्मीर न जाएं इसका कारण है आतंकवाद और सिविल अनरेस्ट
भारत में अमेरिकी महिलाएं अकेले न घूमें। हमारी वेबसाइट विमेन ट्रैवेलर्स पर जाएं।
किस लेवल का क्या मतलब
लेवल 1- सबसे कम खतरनाक देश को इस लेवल में रखा जाता है। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्त चेकिंग हो सकती है।
लेवल 2- सुरक्षा का पैमाना बढ़ जाता है।
लेवल 3- इस लेवल में आने वाले देश में आपातकालीन स्थिति में यात्रा ना करें क्योंकि इस वक्त देश में रिस्क काफी बढ़ जाती है।
लेवल 4- इन देशों में यात्रा सुरक्षित नहीं मानी जाती। यहां यात्रा से जान का खतरा होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story