लड़कों ने मंदिर के सामने की शर्मनाक हरकत, हुई इतने साल की जेल
अमेरिका के दो युवकों को थाईलैंड के मंदिर से सामने विवादित फोटो खिंचाना भारी पड़ गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Nov 2017 4:36 PM GMT
अमेरिका के दो युवकों को थाईलैंड के मंदिर से सामने विवादित फोटो खिंचाना भारी पड़ गया।
ये दोनों युवक थाइलैंड घूमने आए थे और इन्होंने एक बुद्धा मंदिर (War Arun temple) के सामने पैंट अतारकर फोटो खिंचाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इन दोनों ने यह सोचा भी नहीं था कि इनकी इस शर्मनाक हरकत का क्या अंजाम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 20 साल की सजा सुनने के बाद अपराधी ने कोर्ट में ये कहते हुए पिया जहर
जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने इन युवकों के सोशल मीडिया अकाउंट से यह फोटो निकाली और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों युवक दुनियाभर के टूरिस्ट स्पॉट घूमकर ऐसे फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड किया करते थे।
पुलिस के अनुसार, 38 साल के जोसेफ और 36 वर्षीय ट्रैविस को पब्लिक प्लेस पर न्यूडिटी करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन युवकों की इस हरकत पर इन्हें 5 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story