अमेरिका के व्हाइट हाउस में मंगलवार को मनेगी ''दिवाली'', तैयारियां शुरू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने ''ओवल ऑफिस'' में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Nov 2018 10:00 AM GMT Last Updated On: 9 Nov 2018 10:00 AM GMT
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी मंगलवार को अपने 'ओवल ऑफिस' में दीपावली मनाएंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप के उप-सहायक राज शाह ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति अगले मंगलवार को अपने ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे।
ट्रंप ने बुधवार को दुनियाभर में दीपावली मना रहे लोगों को शुभकामनाएं दी थी और कहा था कि यह भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के रिश्ते को ज्यादा मजबूत बनाने का खास मौका है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया एक खुशहाल और यादगार दीपावली मनाने में उनके साथ है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विकास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी "असाधारण'' करार दिया।
रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की प्रमुख रॉना मैक्डेनियल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले अमेरिका में भारतीय राजदूत में भी बड़ी धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story