ये समलैंगिक महिलाएं छोटे बच्चों को पीटकर खिलाती थीं कुत्ते का मल, देती थी ऐसी खौफनाक सजा
मैरीलैंड पुलिस के अनुसार, साल 2017 की शुरुआती गर्मियों या वसंत ऋतु के आखिरी दिनों में आरोपी महिलाओं ने पीड़ित बच्चों को कई बार बेरहमी से पीटा।

अमेरिका के मैरीलैंड में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने दो समलैंगिक महिलाओं को तीन बच्चों को बुरी तरह से पीट कर कुत्ते का मल खिलाने और अलमारी में बंद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
29 साल की अमांडा राइट और 25 साल की बेसलिन जोसेफ के खिलाफ 8-10 साल के बच्चों का शोषण करने के कई आरोपों में केस दर्ज किया गया है। ये पीड़ित बच्चे, जोसेफ और राइट के संरक्षण में मारडेला स्प्रिंग्स इलाके में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा शर्मसार! 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 57 साल की महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
मैरीलैंड पुलिस के अनुसार, साल 2017 की शुरुआती गर्मियों या वसंत ऋतु के आखिरी दिनों में आरोपी महिलाओं ने पीड़ित बच्चों को कई बार बेरहमी से पीटा।
जानकारी के मुताबिक, जोसेफ और राइट बच्चों को अपने हाथों, तारों, बेल्ट, लाठी और खाली बंदूक से पीटती थीं। इतना ही नहीं महिलाएं पीड़ित बच्चों को खाने में ब्रेड, पानी और ओटमील के अलावा कभी-कभी कुत्ते का मल भी देती थीं। साथ ही बच्चों को अलमारी और तहखाने में बंद कर दिया जाता था।
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि राइट और जोसेफ ने बच्चों को इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी राइट और जोसेफ के घर में बच्चों का शोषण किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने 26 जनवरी को जांच शुरू की और महिलाओं को सबूत समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों को भी वहां से सुरक्षित निकाल लिया।
पुलिस की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि पिटाई की वजह से बच्चों को गंभीर चोंटे आईं हैं। साथ ही बच्चों के शरीर पर कई जगह कटे-फटे के निशान भी मिले हैं।
पुलिस ने 31 जनवरी को आरोपी महिलाओं को उनके विकोमिको काउंटी स्थित घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ बाल शोषण की तीन डिग्रियों में मामले दर्ज किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App