Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

6 महीने के बच्चे के रोने से परेशान पिता ने किया कुछ ऐसा, सुनकर कांप जाएगी रूह

अमेरिका के एरिजोना में एक कलयुगी पिता ने अपने 6 महीने के बच्चे की हत्या कर दी।

6 महीने के बच्चे के रोने से परेशान पिता ने किया कुछ ऐसा, सुनकर कांप जाएगी रूह
X

अमेरिका के एरिजोना में एक कलयुगी पिता ने अपने 6 महीने के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी पिता बच्चे के रोने से परेशान था और उसे शांत कराने के लिए उसने बच्चे के शरीर को आधा मोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- नाबालिग ने लड़का बनकर फंसाई 3 लड़कियां, रचाई शादी, फिर शुरू हुआ ये खेल

शरीर पर दांतों के निशान

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल के रॉबर्ट रेसेंडिज ने अपने 6 महीने के बच्चे को चुप कराने के लिए उसके शरीर पर दांतों से भी काटा। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे के शरीर पर चोट के निशान

डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मृत बच्चे का लिवर और पैंक्रियास कई जगह से क्षतिग्रस्त था। साथ ही बच्चे की कलाई पर भी चोट के निशान थे।

बच्चे के रोने से था परेशान

मामला सामने आने के बाद आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसका 6 महीने का बच्चा लगातार रो रहा था। इसकी वजह से परेशान होकर उसने बच्चे का पैर उसके सिर तक मोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बुआ-भतीजे का प्यार चढ़ा परवान, प्रेग्नेंट हुई तो लड़के ने चली ये चाल

आरोपी पिता का कहना है कि उसे यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा करने से उसके बच्चे की मौत हो जाएगी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story