Breaking News : अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
अमेरिका के फ्लोरिडा में सेब्रिंग स्थित एक बैंक में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी खुद पुलिस ने दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Jan 2019 9:15 AM GMT
अमेरिका के फ्लोरिडा में सेब्रिंग स्थित एक बैंक में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी खुद पुलिस ने दी है।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 5 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सेब्रिंग निवासी 21 वर्षीय युवक के रूप में की गई है।
Multiple people have been shot at a SunTrust Bank in Sebring, Florida, authorities say https://t.co/09zhbUm2i9 pic.twitter.com/IfLT3hGeSB
— CNN Breaking News (@cnnbrk) January 23, 2019
आगे कहा कि अभी हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी की इस घटना की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ आपदा नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार अमेरिका में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। इस प्रकार की घटनाओं में 2017 में करीब 40,000 लोगों की मौत हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story