मणिपुर: उग्रवादियों का पुलिस काफिले पर हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद
पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

X
इंफाल. मणिपुर के तेंग्नोउपल के लोक्चो इलाके में अचानक उग्रवादियों ने पुलिस के काफिले पर हमला बोल दिया। घात लगाकर किए गए इस हमले में 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं वहीं 6 के घायल होने की खबर है।
मणिपुर में गुरुवार सुबह प्रदेश के दो इलाकों में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उग्रवादियों और पुलिस के बीच दो जगहों पर मुठभेड़ हुई है। मणिपुर के बॉन्यांग गांव में भी मुठभेड़ चल रही है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उग्रवादियों की तरफ से लगातार हमले की खबरें आ रही हैं।
Manipur: One security personnel killed and three injured in ambush laid by terrorists in Lokchao (Tengnoupal) pic.twitter.com/l3xhX3mzKX
— ANI (@ANI_news) December 15, 2016
उग्रवादियों की तरफ से घात लगाकर किए गए इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तेन्गनॉपाल इलाके के लोकचाओ में पुलिस के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया, वहीं बॉन्गयांग गांव में भी आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। दूसरी तरफ बॉन्गयांग गांव में भी पुलिस और आतंकवादियों का आमना-सामना हुआ है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story