आंबेडकर जयंती: भाजपा का ''ग्राम स्वराज अभियान'' आज से, पंचायत से संसद तक के कार्यकर्ता होंगे शामिल
इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 'समरसता दिवस' से 'ग्राम स्वराज अभियान' की शुरुआत होगी। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे।
केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज से ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत करेगी। इसके लिए भाजपा 'सामाजिक समरसता दिवस' पर 14 अप्रैल से 5 मई तक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के आयोजन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा।
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव की डेट लीक नहीं हुई थी, भाजपा नेता ने महज अनुमान लगाया था: चुनाव आयोग समिति
ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
18 अप्रैल- स्वच्छ भारत पर्व
20 अप्रैल- उज्ज्वला पंचायत
24 अप्रैल- पंचायती राज दिवस
28 अप्रैल- ग्राम शक्ति अभियान
30 अप्रैल- आयुष्मान भारत अभियान
02 मई - किसान कल्याण कार्यशाला
05 मई - आजीविका एवं कौशल विकास मेला
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App