सपा विवाद पर बोले अमर सिंह, "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे"
अमर सिंह ने इस सियासी घमासान के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।
X
haribhoomi.comCreated On: 27 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले ही यूपी की सत्ता में बैठी समाजवादी पार्टी को विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुलायम और अखिलेश के बाद अब खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने अपने दिल की बात मीडिया के सामने रख दी है। अमर सिंह ने इस सियासी घमासान के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।
Meri Rahul Gandhi se mulaqat ho jati hai lekin Akhilesh se nahi ho paati: Amar Singh pic.twitter.com/ppDQLRqQtF
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अखिलेश के दलाल वाले बयान पर अमर सिंह काफी दुखी नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुझे दलाल कहा इसका मुझे बहुत दुख है। जब पूरा परिवार अखिलेश की शादी के खिलाफ था तब एक मैं ही था जिसने उसका साथ दिया था। उसकी शादी का कोई फोटो नहीं है जिसमें ये 'दलाल' न हो।
I may not be with CM Akhilesh (Yadav) but I will always be with Mulayam Singh Yadav's son Akhilesh: Amar Singh
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016
तो वही दूसरी तरफ उन्होंने राम गोपाल यादव पर भी संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उनको अपनी बेटियों की सुरक्षा का डर सता रहा है। अमर सिंह ने कहा कि जब शिवपाल को हटाकर अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तब भी इसके लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया गया था। लेकिन शिवपाल ने इसके उलट बिना मुझ पर कोई आरोप लगाए पार्टी मुख्यालय में नए यूपी अध्यक्ष का स्वागत किया था।
I have two young daughters and right now I am scared after Ram Gopal Yadav's threatening statement : Amar Singh pic.twitter.com/9rUD0P4XZN
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016
दरअसल 23 अक्टूबर को सपा विधायकों की पांच कालिदास मार्ग पर बुलाई बैठक में अखिलेश यादव ने अमर सिंह को जमकर निशाने पर लिया था. इस दौरान अखिलेश ने कथित रूप से अमर सिंह को दलाल अंकल कहा था। हालांकि अमर सिंह पर आरोप लगाने के कारण उन्हें मुलायम सिंह यादव की तरफ से कड़ी फटकार मिली और उन्होंने यहां तक कहा कि अमर सिंह मेरे भाई की तरह हैं और उन्होंने मुझे जेल जाने से बचाया है। अमर सिंह ने कहा कि मैं मुलायम सिंह का साथ नहीं छोडूंगा। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story