गुजरात : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बोले अल्पेश ठाकोर- हम भाजपा में नहीं होंगे शामिल
गुजरात में आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर समेत तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारे में अटकलें तेज हो गई कि वे अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

गुजरात में आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर समेत तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सियासी गलियारे में अटकलें तेज हो गई कि वे अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
पार्टी से इस्तीफा देने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। मैं और मेरे दोनों विधायक धवलसिंह ठाकोर और विधायक भरतजी ठाकोर जिन्हेंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है विधायक के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
MLA Alpesh Thakor of Thakor Kshatriya Sena after resigning from Congress party today: I will not join BJP. I & my two MLAs (MLA Dhavalsinh Thakor and MLA Bharatji Thakor, who have also resigned from Congress party today) will complete our 5 years' tenure as MLA. #Gujarat pic.twitter.com/hrVqZCcGqA
— ANI (@ANI) April 10, 2019
बता दें कि आज विधायक अल्पेश ठाकोर ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक अल्पेश ठाकोर के साथ, विधायक धवलसिंह ठाकोर और विधायक भरतजी ठाकोर ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
अल्पेश ठाकोर की क्षत्रिय ठाकोर सेना ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें फैसला लिया गया कि उन्हें कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए। साथ ही यह भी निवेदन किया कि वह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दें। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App