श्रीलंका: हिंसा के बाद आपातकाल, फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया साइट्स पर पाबंदी
दोनों समुदायों के बीच हाल में बढ़ते तनाव की वजह पिछले दो महीने के भीतर ही करीब बीस मस्जिदों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बाद बुधवार को श्रीलंका सरकार ने पुरे देश में फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया साईट को बंद करने का ऐलान किया है।
इससे पहले श्रीलंका में मुसलमान और बौद्ध समुदाय के बीच चल रहे तनाव के बाद यहां 10 दिनों ने किये आपातकाल लगा दिया गया है।
Sri Lanka orders blocking of social media sites, including Facebook, to stop spread of violence, reports AP. #SriLanka
— ANI (@ANI) March 7, 2018
श्रीलंका सरकार की एक विशेष कैबिनेट मीटिंग के बाद आपातकाल लगाने का फैसला लिया गया था।
इसे भी पढ़ें- आपातकाल में श्रीलंका: लिट्टे के सफाए के बाद भी हिंसा का दौर जारी
श्रीलंका में चल रहे इस विवाद की वजह पिछले सप्ताह मोटर साइकिल पर सवार एक बौद्ध युवक द्वारा मुस्लिम महिला को ठोकर मारना बताया जा रहा है। जिसके बाद टकराव की नौबत आ गई।
दोनों समुदायों के बीच हाल में बढ़ते तनाव की एक वजह यह भी है कि पिछले दो महीने के भीतर ही करीब बीस मस्जिदों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App