जम्मू और कश्मीरः राज्यपाल वोहरा के निवास पर सर्वदलीय बैठक जारी, इन पार्टियों के नेता पहुंचे
श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा के निवास पर सभी पार्टी की बैठक चल रही है।

श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा के निवास पर सभी पार्टी की बैठक चल रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जीए मीर, बीजेपी के सतीश शर्मा मौजूद हैं।
All party meeting underway at #JammuAndKashmir Governor NN Vohra's residence in Srinagar. Former CM Omar Abdullah, J&K Congress Chief GA Mir, BJP's Sat Sharma also present. pic.twitter.com/4ep3Mn0HNd
— ANI (@ANI) June 22, 2018
राज भवन में चल रही इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी पहुंची हैं।
Srinagar: Former CM of Jammu & Kashmir Mehbooba Mufti met the Governor of J&K NN Vohra at Raj Bhavan earlier today. pic.twitter.com/ktnLq6tFUy
— ANI (@ANI) June 22, 2018
राज्य में भाजपा-पीडीपी गठबंधन की सरकार गिरने के एक दिन बाद से जम्मू कश्मीर राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। राज्यपाल वोहरा ने राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा के लिए आज यह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
बता दें कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर की पीडीपी सरकार से समर्थन वापस लिया है जिसके बाद पीडीपी सरकार अल्पमत में आ गई थी। लिहाजा महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा ने व्यापक राष्ट्रीय हित और सुरक्षा हालात के बिगड़ने का जिक्र करते हुए क्षेत्रीय दल पीडीपी के साथ करीब तीन साल पुराना अपना गठबंधन तोड़ दिया था।
एक गजट अधिसूचना के मुताबिक वोहरा ने राज्यपाल शासन को हटाए जाने की घोषणा होने तक विधानसभा को निलंबित स्थिति में रख दिया है। मौजूदा विधानसभा का छह साल का कार्यकाल मार्च 2021 में खत्म हो रहा है। इसलिए राज्यपाल ने इस बैठक में चर्चा के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की प्रदेश इकाई के प्रमुखों सहित सभी पार्टी प्रमुखों की सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App