अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, उत्तर भारत में रूकी प्याज और दालों की सप्लाई
अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। ये विरोध प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल पर हो रही लगातार बढ़ोत्तरी और टोल प्लाजा शुल्क पर अनियंत्रण के खिलाफ हो रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 9:01 AM GMT Last Updated On: 21 July 2018 9:01 AM GMT
अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। ये विरोध प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल पर हो रही लगातार बढ़ोत्तरी और टोल प्लाजा शुल्क पर अनियंत्रण के खिलाफ हो रहा है।
इसे भी पढ़ेंः मानसून सत्र 2018ः अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी से गले मिले राहुल गांधी, अखबारों में बड़ी खबर
परिवहन कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, टोल कीमतों पर अनियंत्रण, जीएसटी अनुपालन के मुद्दों, ई-वे बिलों और कुछ अन्य मुद्दों के साथ व्यावहारिक समस्याएं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई में स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को समय पर स्कूल भेजने पर बहुत मुश्किल हो रही है। बारिश की वजह से स्टेशन और गलियां पानी से भरी हुई हैं और हमें टैक्सी भी नहीं मिल रही है।
Mumbai: All-India Motor Transport Congress' nationwide indefinite strike continues for the second day. Locals say 'We are facing a lot of problem. It is tough to send children to school on time. It's also raining so streets and stations are waterlogged. We don't even get a taxi.' pic.twitter.com/IleyIN4OeB
— ANI (@ANI) July 21, 2018
वहीं, तमिलनाडु में भी डीजलों की कीमतों में कमी और टोल टैक्स हटाने की मांग कर रहे लॉरी संचालक भी हड़ताल में शामिल है। तमिलनाडु में लगभग तीन लाख ट्रक ने कहीं सामान लाने-ले जाने से इनकार कर दिया है।
इतना ही नहीं, उत्तर भारत में दाल, प्याज और अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने जा रहे ट्रकों ने भी वापस तमिडनाडु जा रहे हैं। इस हड़ताल से पूरा उत्तर भारत प्रभावित हो रहा है। सरकारी और निजी गोदामों तक उचित खाद्य सामग्रियां नहीं पहुंच पा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story