पति ने पत्नी का सिर काटकर चढ़ाया मंदिर में
हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन जाकर किया सरेंडर

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बच्चों के सामने अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान एम. जमुना (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जमुना का पति मुथुराज (49) दिहाड़ी मजदूर है। वह हर शाम शराब पीकर घर लौटता था और अपनी बीवी से झगड़ा करता था।
पुलिस के मुताबिक, अपने दो बेटियों और एक बेटे की बेहतर देखभाल के लिए जमुना भी मजदूरी करती थी, लेकिन उसका पति उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। गुरुवार की शाम को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मुथुराज सोने चला गया।
शुक्रवार की सुबह मुथुराज जल्दी उठकर जमुना से फिर से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसके बाद वह बाहर गया और फिर शराब पीकर नशे की हालत में घर लौटा। इसके बाद उसने जमुना के साथ मारपीट की और फिर मुथुराज ने एक धारदार हथियार से अपनी बीवी जमुना पर हमला किया। जमुना वहीं जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद मुथुराज ने उसका सिर काटकर पास के एक मंदिर में रख दिया।
इंडियाटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में कटा हुआ सिर देखकर गांव के लोग डर गए और वहां जाने से घबराने लगे। बाद में मुथुराज ने पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया, जहां उसे हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story