Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपी की जनता एक बार फिर इतिहास दोहराएगी: अखिलेश

अख‌िलेश मर्स‌िडीज रथ से पहले द‌िन 75 क‌िमी तय करेंगे।

यूपी की जनता एक बार फिर इतिहास दोहराएगी: अखिलेश
X
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव की आज (03/11/2016) समाजवादी व‌िकास रथ यात्रा शुरू हो गई है। इस रथ यात्रा को मुलायम सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाई। रथ यात्रा के दौरान अखिलेश काफी जोशीले अंदाज में दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोला, मैं सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम जी को धन्यवाद देता हूं। देश में रथयात्रा निकालने का चलन नेताजी ने शुरू किया था। हमें यूपी में तीसरी बार रथ चलाने का मौका मिल रहा है। मैं सभी नौजवान साथियों को ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई देता हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा यूपी की जनता के बीच इस रथ यात्रा के माध्यम से जाऊंगा। हम दोबारा सरकार बनाएंगे।
आपको बता दें कि अख‌िलेश मर्स‌िडीज रथ से पहले द‌िन 75 क‌िमी तय करेंगे। सीएम अख‌िलेश के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले सपा कार्यकर्ता आपसे में भिड़ गए और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई।
रथ यात्रा कार्यकर्म स्थल पर सीएम अख‌िलेश के बाद मुलायम स‌िंह और उनके साथ श‌िवपाल यादव पहुंचे। श‌िवपाल यादव ने मंच से अख‌िलेश यादव को रथयात्रा के ल‌िए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, अख‌िलेश की रथयात्रा सफल हो। क‌िसी भी हाल में भाजपा की सरकार नहीं बननी चाह‌िए। इस दौरान ‌व‌िस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और मंत्री अहमद हसन ने भी अख‌िलेश यादव को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सीएम अख‌िलेश यादव ने कहा, नेताजी ने रथयात्रा की शुरुआत की और मुझे तीसरी बार रथ चलाने को ‌म‌िल रहा है। मुझे इस बात की खुशी है क‌ि जो पहली रथयात्रा में मेरे साथ थे वो आज भी यहां मौजूद हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत क‌िया। उन्होंने कहा क‌ि रथयात्रा 3 अक्टूबर को शुरू हो जानी चाह‌िए थी लेक‌िन कुछ कारणों से शुरू नहीं हो सकी। लोगों ने सा‌ज‌िश की, हम डगमगाए लेक‌िन हम सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही रैली से पहले मंच पर वहीं मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओँ के संघर्ष ने हमें जीत दिलाई।
दूसरी ओर शुक्रवार से बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र से राहुल गांधी की संदेश यात्रा शुरू की जा रही है, इसके अलावा भाजपा यूपी के चार स्थानों से पांच नवंबर को 'परिवर्तन यात्रा' निकालने जा रही है।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बहुप्रचारित रथयात्रा सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में जारी खींचतान पर विराम लगा पाएगी, इस पर संदेह अब भी बना हुआ है। इस रथयात्रा से सपा में एकता के दावों की वास्तविकता भी सामने आ जाएगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के इस रथयात्रा में शरीक होने पर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। वहीं, अखिलेश के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री की विकास रथयात्रा में शिरकत को लेकर अब तक अपना इरादा स्पष्ट नहीं किया है।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपी की जनता ने 15 साल तक कुशासन, अपराध, भ्रष्टाचार और लूट देखी है। 2012 में बहन मायावती की अराजकता एवं भ्रष्टाचार से तंग आकर यूपी की जनता ने अखिलेश सरकार को चुना था, लेकिन सपा सरकार ने सूबे के लोगों को निराश ही किया है। शर्मा ने दावा किया कि यूपी की अखिलेश सरकार बस कुछ ही दिनों की मेहमान है। प्रदेश की जनता 2012 में अखिलेश की बुआ को खारिज कर चुकी है और अब भतीजे अखिलेश को भी राज्य की जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। बस औपचारिकताएं रह गई हैं, वह भी ईवीएम पर बटन दबाते ही पूरी हो जाएगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि
, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story