कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे मायवती-अखिलेश
कांग्रेस तीन राज्यों में आधिकारिक रूप से आज अपनी सरकार बनाएगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। राजस्थान में अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री चुने गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Dec 2018 9:57 AM GMT Last Updated On: 17 Dec 2018 9:57 AM GMT
कांग्रेस तीन राज्यों में आधिकारिक रूप से आज अपनी सरकार बनाएगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। राजस्थान में अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री चुने गए हैं।
अभी तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि तीनों राज्यों में कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के बड़े नेता और यूपी की दो बड़ी पार्टियों के नेता शामिल हो सकते हैं। अभी तक यह बताया जा रहा था कि इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।
लेकिन दोनों ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। अभी तक यह संभावना जताई जा रही थी कि प्रमुख विपक्षी दलों के नेता इस कार्यक्रम में शामिल होकर विपक्षी एकता दिखा सकते हैं।
Samajwadi Party (SP) President Akhilesh Yadav and Bahujan Samaj Party (BSP) Chief Mayawati will not participate in the swearing-in ceremonies in Rajasthan, Chhattisgarh and Madhya Pradesh today. (file pics) pic.twitter.com/2GbkuXAeOg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 17, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story