सास नीता अंबानी के हाथों में हाथ डाले सिद्धिविनायक पहुंची अंबानी परिवार की होने वाली बहू, देखें तस्वीरें
रविवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दर्शन किए।

जियो के बोर्ड डायरेक्टर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की गोवा में शनिवार को एक बेहद ही प्राइवेट पार्टी में प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई। रविवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दर्शन किए।
मुकेश अंबानी के साथ उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, छोटा बेटा अनंत, बड़ा बेटा आकाश और होने वाली बहू श्लोका मेहता भी थीं। अंबानी परिवार रविवार को रामनवमी के मौके पर यहां पहुंचा था। मंदिर जाते समय नीता अंबानी होने वाली बहू का हाथ पकड़े भी नजर आईं।
आपको बता दें कि सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इन दोनों की सगाई जून में और शादी दिसंबर में हो सकती है। वहीं शनिवार को दोनों का प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी गोवा के ताज एक्जोटिका रिजोर्ट एंड स्पा में आयोजित किया गया।
एक साथ हुई स्कूली शिक्षा
जियो के डायरेक्टर आकाश बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे हैं। ईशा उनकी जुड़वां बहन हैं जबकि अनंत इनसे छोटे हैं।
वहीं होने वाली बहू श्लोका हीरा कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं। आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App