Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राफेल डील: एके एंटनी का सवाल, सस्ते में हुई डील तो 126 के बजाए 36 ही क्यों खरीदे?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवाल उठाया कि जब 126 राफेल खरीदने का प्रस्ताव था तो इसे घटाकर केवल 36 ही क्यों कर दिया गया।

राफेल डील: एके एंटनी का सवाल, सस्ते में हुई डील तो 126 के बजाए 36 ही क्यों खरीदे?
X

राफेल लड़ाकू विमान डील को लेकर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। कांग्रेस इस मामले को कमजोर नहीं पड़ने दे रही है।

पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने मंगलवार को राफेल मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवाल उठाया कि जब 126 राफेल खरीदने का प्रस्ताव था तो इसे घटाकर केवल 36 ही क्यों कर दिया गया।

एके एंटनी ने कहा कि हाल ही में कानून मंत्री ने दावा किया कि नए समझौते में, विमान यूपीए सौदे से 9 प्रतिशत सस्ता है। वित्त मंत्री ने कहा 20 प्रतिशत सस्ता है।

भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि यह 40 प्रतिशत सस्ता है। अगर ये सस्ता है तो फिर उन्होंने 126 से अधिक विमान क्यों नहीं खरीदे?

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार के अंतिम दिनों में राफेल डील लगभग पूरी जो चुकी थी। लेकिन जब 2014 में एनडीए सरकार आई तो 10 अप्रैल 2015 को 36 राफेल विमान खरीदने का एकतरफा फैसला लिया गया।

एके एंटनी ने पीएम मोदी पर सवालिया निशाना साधते हुए कहा कि जब भारतीय वायुसेना ने 126 विमान मांगे थे तो पीएम ने इसे घटाकर 36 क्यों कर दिया?

पीएम मोदी को इसपर जवाब देना चाहिए। एके एंटनी ने कहा हमारी मांग पहले दिन से स्पष्ट है कि संयुक्त संसदीय समिति इस मामले की जांच करे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story