अभिषेक-एश्वर्या बने माता-पिता, दादा बने CM रमन सिंह
CM रमन सिंह दादा बन गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Nov 2017 2:39 PM GMT Last Updated On: 12 Nov 2017 2:39 PM GMT
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दादा बन गए हैं। इसके साथ ही एश्वर्या और अभिषेक माता-पिता बन गए हैं। लेकिन आप हैरान मत होइए दरअसल रतन सिंह के बेटे सांसद अभिषेक की पत्नी एशवर्या ने रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है।
मुख्यमंत्री रतन सिंह ने कहा कि परिवार में एक नया सदस्य जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि नन्हें मेहमान क स्वागत है और ढेर सारा आशीर्वाद। उन्होंने यह भी बताया कि बेटी और मां दोनों स्वस्थ हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रद्युम्न हत्याकांड: सीबीआई ने इस तरह कराया क्राइम सीन रीक्रिएट, टेडी बियर देकर आरोपी से पूछा ये सवाल
सांसद अभिषेक सिंह ने रमन सिंह और अपनी नन्हीं परी की फोटो ट्विटर पर शेयर की । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आंगन में नई मुस्कान आई है, मधुर किलकारी के साथ नन्हीं परी आई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से लक्ष्मी के रूप में घर में बिटिया का आगमन हुआ है। एक बेटी का पिता का आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपनी बिटिया के लिए स्नेह-आशीष की अभिलाषा करता हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story