विमान में देरी होने पर मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों ने जमकर कटा बवाल
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान को उड़ान भरने में आज करीब सात घंटे की देरी हुई जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान को उड़ान भरने में आज करीब सात घंटे की देरी हुई जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि एआई 031 विमान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए 01:35 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन करीब सात घंटे की देरी के बाद विमान ने 08:20 बजे उड़ान भरी। बोइंग 777 विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे।
Mumbai: Over 250 passengers were left stranded at Chhatrapati Shivaji International Airport after an Mumbai-Ahmedabad Air India flight delayed for over 7 hours earlier today. Passengers raised protest & alleged they were not given food or accommodation. Flight has now taken off. pic.twitter.com/JjcfbCNOkf
— ANI (@ANI) December 2, 2017
सूत्र ने कहा कि पहले विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई। फिर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण विमान को और देरी हुई।
जब वह सुबह तक उड़ान नहीं भर सका तो गुस्साए यात्रियों ने बोर्डिंग क्षेत्र में हंगामा किया और कर्मचारियों को अन्य विमानों का संचालन करने से रोकने की कोशिश की। सूत्र ने बताया कि यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) पायलटों और केबिन क्रू के ड्यूटी के घंटों का नियमन करता है उन्हें उड़ान के निर्धारित घंटों के अलावा विमान का संचालन करने से रोक दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App