102 यात्रियों को लेकर रास्ते से भटका एयर इंडिया का विमान, टला बड़ा हादसा
यह घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Sep 2017 9:21 AM GMT
कोच्चि एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग के बाद अपने रास्ते से भटक गया। विमान में 102 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल किया गया है।
दरअसल, विमान टैक्सी-वे से होता हुआ पार्किंग बे में जा रहा था, लेकिन यह अपने मार्ग से भटक गया। समय रहते विमान चालक ने इसे संभाल लिया।
An Air India express veered off from taxiway at Kochi airport while approaching parking bay, today. All passengers evacuated safely. pic.twitter.com/T8zElXQPHe
— ANI (@ANI) September 5, 2017
विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story