पाकिस्तान आम चुनाव:अलग मतदाता सूची के विरोध में अहमदी समुदाय करेगा चुनाव का बहिष्कार
अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय से जुड़े मतदाता उनके लिए अलग मतदाता सूची बनाने के ‘‘पक्षपातपूर्ण'''' कदम के खिलाफ पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 July 2018 6:53 AM GMT
अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय से जुड़े मतदाता उनके लिए अलग मतदाता सूची बनाने के ‘‘पक्षपातपूर्ण' कदम के खिलाफ पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
चुनाव संयुक्त निर्वाचन प्रणाली के तहत हो रहा है लेकिन देश में अहमदी समुदाय के लिए अलग मतदाता सूची है।
पाकिस्तान में अहमदी समुदाय के एक प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि मुसलमान, हिंदू, इसाई और सिखों सहित सभी धार्मिक समूह मतदाता सूची का हिस्सा हैं जबकि अहमदिया के मामले में अलग मतदाता सूची तैयार की गयी है।
उन्होंने कहा कि अहमदी चुनावों में हिस्सा लेना अपने पंथ के खिलाफ समझते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story