पहले दिया 3 तलाक, ना मानी तो फेंका तेजाब
6 साल पहले रेहाना को उसके पति ने न्यूजीलैंड से फोन पर उसे तलाक दे दिया था जिसे उसने मानने से मना कर दिया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 April 2017 2:09 PM GMT Last Updated On: 16 April 2017 2:09 PM GMT
मोबाइल पर तीन तलाक देने के बाद पीलीभीत के न्यूरिया में शनिवार को एक 40 साल की महिला पर उसके पति और ससुराल वालों ने एसिड फेंक दिया। महिला का नाम रेहाना हुसैन है।
पुलिस ने महिला के पति और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है और रेहाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसिड के कारण महिला की कमर के नीचे का काफी हिस्सा जल गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी आने वाली है।
इसे भी पढ़ें: देश के तीन एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट
क्या था मामला
6 साल पहले रेहाना को उसके पति ने न्यूजीलैंड से फोन पर तलाक दे दिया था जिसे उसने मानने से मना कर दिया था। रेहाना ने इस तलाक का केस हाई कोर्ट में दर्ज करवाया था।य ह मामला अभी उत्तराखंड हाईकोर्ट में लंबित है।
न्यूरिया के सर्किल ऑफिसर ने बताया कि रेहाना ने शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज करवाई कि उसके ऊपर एसिड एटैक हुआ है। उन्होंने बताया कि रेहाना की शादी 18 साल के पहले मतलूब हुसैन से हुई थी। उनके रिश्ते में तनाव चल रहे थे। 2011 में मतलूब रेहाना को छोड़कर न्यूजीलैंड चला गया।
रेहाना ने अपने मौलिक अधिकारों के लिए कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। जब रेहाना शनिवार को अपने ससुराल वापस गई तो उसपर एसिड से हमला हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story