कश्मीर में मना भारत की हार का जश्न, हुई आतिशबाजी, ढोल की धुन पर नाचे लोग
टीम इंडिया की करारी हार के बाद कुछ फैंस ने अपने टीवी सेट्स फोड़ दिए तो वहीं कुछ ने भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर भी जलाए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Jun 2017 11:02 AM GMT Last Updated On: 19 Jun 2017 11:02 AM GMT
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में भारत पाकिस्तान से बुरी तरह मैच हार गया। हार के बाद जहां टीम इंडिया ने शानदार खेल भावना दिखाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी तो वहीँ भारतीय फैन्स ने सड़कों पर आ कर अपना गुस्सा और दुख जताया।
टीम इंडिया की करारी हार के बाद कुछ फैंस ने अपने टीवी सेट्स फोड़ दिए तो वहीँ कुछ ने भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर भी जलाए। कुछ लोगों ने सड़कों पर टीम इंडिया के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर में कई लोगों ने विराट कोहली, अश्विन और युवराज के अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों के पोस्टर जलाए। जबकि अहमदाबाद और हरिद्वार में टीवी तोड़े गए और टीम इंडिया के खिलाफ नारेबाजी हुई।
पाक से फाइनल मैच हारने के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। यह आशंका थी कि वहां पत्थरबाजी हो सकती है।
खबरों के मुताबिक़ जम्मू कश्मीर में भारत की हार और पाकिस्तानी टीम की जीत का जश्न मनाया गया। कश्मीरियों ने पटाखे फोड़ कर, ढोल बजा कर और नाच गा कर भारत की हार का जश्न मनाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story