हार के बाद मोदी सरकार की समीक्षा बैठक आज, बदल सकती है चुनाव प्रचार की रणनीति
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा गुरुवार को अपनी समीक्षा बैठक करेगी। इसमें चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भी पार्टी अपनी तय रणनीति पर पुनर्विचार कर सकती है। पार्टी में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Dec 2018 12:09 AM GMT Last Updated On: 13 Dec 2018 12:09 AM GMT
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा गुरुवार को अपनी समीक्षा बैठक करेगी। इसमें चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भी पार्टी अपनी तय रणनीति पर पुनर्विचार कर सकती है। पार्टी में इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तकरीबन सभी प्रदेशों के अध्यक्षों, प्रभारियों, संगठन मंत्रियों के साथ ही केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत करेगे।
इसमें जहां तीन प्रमुख राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की हार के कारणों पर मुख्य रूप से विचार किया जाएगा, तो वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभन्नि कार्यक्रमों की भी समीक्षा होगी साथ ही कुछ नए कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय हो सकती है।
माना जा रहा है कि तीन प्रमख राज्यों में अपनी सत्ता गवाने के बाद भाजपा अब यहां प्रचार की अपनी रणनीति बदलने पर भी विचार कर सकती है। इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों व वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा की जाएगी।
साथ ही राज्यों में पार्टी के जो मौजूदा कार्यक्रम चल रहे हैं उनमें भी बदलाव लाया जा सकता है।
सांगठनिक बदलाव पर भी होगी चर्चा
इसके अलावा सांगठनिक ढांचें को और चाक चौबंद करने पर भी विचार किया जाएगा। इसमें पार्टी कई राज्यों के प्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्षों को बदलने पर विचार करेगी तो साथ ही केंद्रीय संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जहां प्रभारियों व प्रदेश अध्यक्षों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है तो उन राज्यों के संगठन में भी बडे बदलाव हो सकते हैं जहां लंबे समय से इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बना हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story