मोदी के आरोप पर सिद्धारमैया- येदियुरप्पा के बीच छिड़ी जंग
पीएम मोदी ने दो दिन पहले यहां एक रैली में सिद्धारमैया की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में नये रिकार्ड बना रहे है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Feb 2018 7:41 AM GMT Last Updated On: 7 Feb 2018 7:41 AM GMT
भ्रष्टाचार पर बात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज उनसे अपने दावों के अनुरूप कार्रवाई करने के लिए कहा और राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में एक ‘‘बेदाग व्यक्ति' की नियुक्ति समेत चार सवाल किये।
ये भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निरस्त
सिद्धारमैया ने ट्विटर पर ये सवाल किये। मोदी ने दो दिन पहले यहां एक रैली में सिद्धारमैया की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में ‘‘नये रिकार्ड' बना रहे है।
मोदी ने सिद्धारमैया के शासन को ‘‘10 प्रतिशत कमीशन वाली' सरकार के रूप में बताया था।
सिद्धारमैया ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पीएम नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रहे है। मैं उन्हें अब ‘‘वॉक द टॉक' के लिए आमंत्रित करता हूं।'
उन्होंने राष्ट्रीय लोकपाल की नियुक्ति, न्यायाधीश बी एच लोया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की संपत्ति में जबर्दस्त वृद्धि और कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में एक ‘‘बेदाग व्यक्ति' की नियुक्ति जैसे सवाल मोदी के समक्ष उठाये। भाजपा पहले ही कह चुकी है कि शाह के पुत्र के खिलाफ आरोप निराधार हैं।
चर्चा का स्वागत करते हुए येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘आपने लोकायुक्त की शक्तियों को क्यों रद्द कर दिया और एक कमजोर निकाय क्यों बना दिया।'
येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया से 70 लाख रुपये की हुबलोट घड़ी के बारे में पूछा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story